Friday, January 2, 2015






तारीखें उपहार होती हैं...

हर साल कैलेंडर में लिपटी आती हैं  ... 
तारीखें उपहार होती हैं

राखी, भाई दूज, करवा चौथ, छठ... 
तारीखें रिश्तों का तार होती हैं 

होली, दिवाली, क्रिसमस, ईद....  
कुछ तारीखें त्योहार होती हैं 

स्कूल, कॉलेज, बस्ता, किताबें...
तारीखें छुट्टी का इंतजार होती हैं

जन्मदिन, सगाई, शादी, सालगिरह ... 
ये तारीखें यादगार होती हैं

 जिद्दी, अल्हड़, कच्ची पक्की आदत ...
कुछ तारीखें मनुहार होती हैं

गुलाब, गिफ्ट, मिलना, मचलना.... 
ऐसी तारीखें प्यार होती हैं 

अखबार, दूध, सब्जी, प्रेस का हिसाब...
तारीखें घर-परिवार होती हैं

दिन, हफ्ते, महीने, साल ... 
तारीखें वक्त का कारोबार होती हैं 

हर साल कैलेंडर में लिपटी आती हैं  ... 
तारीखें उपहार होती हैं

-कुहू 

1 comment: